फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur job news: बेरोजगार युवाओं को जॉब का गोल्डन चांस, 300 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें लास्ट डेट

Sat, 30 Sep 2023 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए 4 अक्टूबर को नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन (बीपीओ) विभाग में 300 पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब पाने का गोल्डन चांस है। अब बेरोजगार युवाओं का नौकरी का सपना पूरा होने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए 4 अक्टूबर को नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन (बीपीओ) विभाग में 300 पदों पर भर्ती निकली है। 

विज्ञापन


रोजगार विभाग रायपुर ने स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर देने के लिए 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कॉलेज, बैरन बाजार  में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन ( बीपीओ) रायपुर की ओर से 12वीं पास आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

रोजगार कैंप के दौरान सीएसए के 300 पदों भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार रुपए प्रतिमाह के सैलरी मिलेगी। इसमें बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित समय पर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये डाक्यूमेंट्स ले जाना जरूरी 

  • आवेदक की बॉयोडाटा 
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता
  • तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी


इस जॉब फेयर में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें