सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं के एकाउंट में ट्रांसफर किया बेरोजगारी भत्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 30 सितंबर को 13 लाख 5 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए हैं। प्रदेश के बेरोजगारी हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है। इस योजना के तहत अब तक हितग्राहियों 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिल चुका है। अभी तक छह किस्त हितग्राहियों मिल चुकी है।
इस योजना के तहत अप्रैल महीने से अभी तक 2 लाख 1 हजार 4 सौ 43 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 94 फीसदी यानी कि 1 लाख 79 हजार 494 आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुशंसित कर दिया गया है। वहीं शेष 6 फीसदी अभ्यर्थी भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों में से 39 फीसदी महिलाएं हैं। 83 फीसदी अभ्यर्थी ग्रामीण वर्ग से हैं।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि योजना के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अब तक 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं, जबकि 1 हजार 796 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए भी 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। सीएम ने वर्चुअल रूप से शिक्षक और व्याख्याता के पद पर चयनित 2 हजार 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें 2 हजार 139 सहायक शिक्षक और 22 व्याख्याता हैं।