फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: स्वास्थ्य सचिव कटारिया ने क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण,अफसरों से ली जानकारी

Thu, 29 May 2025 12:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

स्वास्थ्य सचिव कटारिया ने निरीक्षण के दौरान कोविड -19 केस की संभावित स्थितियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव कटारिया ने क्रिटिकल केयर यूनिट के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय एवं इससे संबध्द डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत एल टू ट्रामा केयर सेंटर, 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट तथा इंटर्न हॉस्टल के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इन सभी के अद्यतन स्थितियों के संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव कटारिया ने निरीक्षण के दौरान कोविड -19 केस की संभावित स्थितियों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही संभावित कोविड मरीजों की जाँच के लिए बनाये गये ओपीडी, आईसोलेटेड वार्ड एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिष्ठाता कार्यालय में आयोजित मीटिंग में उन्होंने अस्पताल तथा चिकित्सा महाविद्यालय की भावी कार्ययोजना तथा 25 मई को अस्पताल परिसर में घटित घटना के संबंध में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया कि चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों का गंभीरता से उपचार किया जाए।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (सीएमई)शिखा राजपूत तिवारी, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर एवं सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें