फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' कल; हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, कलेक्टर ने लिया जायजा

Fri, 23 Feb 2024 03:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम कल यानि 24 फरवरी को आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम कल यानि 24 फरवरी को आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। इसी क्रम में राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फरवरी को आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के संबंध में समस्त विभागों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को वृहद् बनाया जाए। इसके लिए हर पहलुओं पर बिंदुवार जानकारी अधिकारियों को दी।

जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को गुणवत्ता पूर्ण तैयारी करने को कहा। बैठक में एसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें