फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: आचार संहिता लगने से अब तक 66 करोड़ और सामान जब्त, करीब 18 करोड़ नगदी शामिल

Fri, 10 Nov 2023 07:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू है। इस दौरान निगरानी दलों की सघन जांच चल रही है। कई कीमती सामान, सोना-जेवरात, और नकदी रकम जब्त किए गए हैं। इसी क्रम में निगरानी दलों ने अब तक कुल 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नकदी रुपये और सामान जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू है। इस दौरान निगरानी दलों की सघन जांच चल रही है। कई कीमती सामान, सोना-जेवरात, और नकदी रकम जब्त किए गए हैं। इसी क्रम में निगरानी दलों ने अब तक कुल 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नकदी रुपये और सामान जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


बीते दिनों 8 नवंबर की आंकड़े के अनुसार, प्रदेश में 8 नवंबर तक 66 करोड़ 33 लाख रुपये की अवैध पैसे और वस्तुएं जब्त की गई हैं। बता दें कि इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपये की नगद राशि शामिल है। इन्फोर्समेंट एजेंसीज लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। 8 नवंबर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। नशीली सामान तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की जब्त की गई है। सघन जांच अभियान के दौरान 20 करोड़ 36 लाख रुपए कीमत के 484 किलोग्राम कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किया गया है। इसके साथ 22 करोड़ 62 लाख रुपए की कई सामान भी जब्त किया गया है। 

लगातार जारी रहेगा सघन जांच
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन  राज्य में सभी प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों नकी ओर से सघन जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें