फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: रायपुर में एक युवक की हत्या, बदमाशों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 03:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से हत्या का एक मामला सामने आया है। टिकरापारा थाने के मठपुरेना इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से हत्या का एक मामला सामने आया है। टिकरापारा थाने के मठपुरेना इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। चर्चा है कि आरोपियों ने पुराने रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया था। देर रात युवक के शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस कार्रवाई करते हुए धारा 302 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है जहां बीते रात पुरानी विवाद के कारण बदमाशों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतक युवक का नाम दिनेश नाग बताया जा रहा है। पुराने रंजिश को लेकर बीते रात विवाद हुआ। मौके पर बदमाशों ने युवक की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। युवक खुद को बचने में लगा रहा। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। सुचना मिलने पर टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है। टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। इससे एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक दिनेश कुमार और आरोपी आदतन अपराधी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें