फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: मामूली बात पर बदमाश ने अधिवक्ता को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

Mon, 05 Aug 2024 07:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश लोगों को चाकू दिखाकर पैसा लूटने की कोशिश करते हैं। पैसा नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे ही एक आदतन आरोपी छोटू उर्फ वासुदेव निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्रार्थिया निरोधा मंडल ने दो अगस्त को टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। एफआईआर में उन्होंने बताया कि उनके पति अधिवक्ता अनिमेश मंडल अपने बच्चें को स्कूल लेने जा रही थे। इस दौरान जैन गर्ल्स हॉस्टल के पास नहरपारा में एक अज्ञात व्यक्ति ने आने जाने वाले लोगों को गाली गलौज कर धक्कामुक्की कर रहा था, जिसें प्रार्थिया के पति अपनी मोटर सायकल को रोक कर उस अज्ञात व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया। जिस पर अज्ञात आरोपी ने प्रार्थिया के प्रति उपर हत्या करने के नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उनके आंख के नीचे मारकर चोंट पहुंचा दिया। 

मामले में थाना प्रभारी टिकरापारा की संयुक्त टीम तैयार किया गया। टीम के सदस्यों ने प्रकरण के अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश कर मुखबीर और तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपी का पहचान की। पुलिस ने वासुदेव निषाद उर्फ छोटू निषाद 26 साल निवासी नहरपार लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक सुशील शुक्ला और थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें