राजधानी रायपुर में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोजाना शराब और पैसों की लुट से परेशान होकर हत्या की योजना बनाई। इसके बाद अपने साथ एक नाबालिग को इस योजना में शामिल कर उससे मौका मिलते ही हत्या करने को कहा, जिसपर मौका मिलते ही नाबालिग ने मृतक के शरीर पर कई बार चाकू घोंप कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके पर फरार भी हो गया।
मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। प्रार्थिया कुमारी सोनकर ने थाना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका पुत्र मृतक मोहित सोनकर का भाठागांव स्थित सोनकार बाड़ी के पास संदिग्ध स्थिति में लाश पड़ा है। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची और दिखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दिया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना में अपराध क्रमांक 126/24 धारा 302 का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
साथी के कहने पर नाबालिग ने की हत्या
वहीं खोजबीन के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने भाठागांव पुरानी बस्ती निवासी एक नाबालिग को पकड़ा। उससे घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपने साथी नारायण साहू उर्फ गोलू के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों ने नारायण साहू उर्फ गोलू की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
परेशान होकर हत्या की योजना बनाई
नारायण साहू उर्फ गोलू से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक मोहित सोनकर उसे शराब पीने के लिए शराब मांगता था साथ ही उसके पास रखे पैसों को लूट लेता था। इसके बाद आरोपी नारायण साहू परेशान होकर मोहित सोनकर की हत्या करने के योजना बना बनाई। अपनी योजना में कुछ दिनों पहले ही एक नाबालिग को इस योजना में शामिल किया। उसे मौका देखकर मोहित सोनकर की हत्या करने कहा, जिस पर होली के दिन नाबालिग ने मौका पाकर घटना स्थल पास मृतक के शरीर पर चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया।
नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू जब्त किया। प्रकरण में धारा 120बी, 34 जोड़कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने भाठागांव छिर्रापारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर निवासी आरोपी नारायण साहू उर्फ गोलू 24 साल के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।