कलेक्टर ने कला केंद्र का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर के कला केंद्र में कलाकारों को सुविधाएं मिल रही है। प्रशिक्षण के लिए आये कला प्रेमियों को सीखने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। इस बीच कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कला केन्द्र का निरीक्षण किए। साथ ही वहां मौजूद कलाकारों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर गौरव सिंह ने कला केन्द्र निरीक्षण पर पहुंचे और वहां पर कलाकारों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से परिचय लेते हुए आवश्यक जानकारी ली। साथ ही डॉ. सिंह ने कहा कि कला केन्द्र का उद्देश्य शहर के कलाकारों को प्रदान करना के साथ बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के इच्छुक लोगों को विभिन्न सीखने के लिए मंच प्रदान करना है।
इस समय यहां गायन, वादन, ड्राइंग, गिटार, बांसुरी, तबला, ड्रम इत्यादि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां एक रिकॉर्डिंग स्टूडियों भी है, जिसमें रिकॉर्डिंग की सुविधा है। कलेक्टर ने परिसर के पार्किंग स्थल और स्वीमिंग पुल परिसर का भी निरीक्षण किया।