फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: एम्स में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डिप्रेशन की वजह से उठाया खौफनाक कदम

Sun, 04 Jul 2021 10:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

रायपुर एम्स में नर्सिंग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सिंग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। रायपुर पुलिस ने बताया कि शहर के आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी दुबे (21 )ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित रूप से जान दे दी।

विज्ञापन


एम्स में 2 जुलाई को बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देकर साक्षी हॉस्टल के अपने कमरे में चली गई,  जब वह रात में खाना खाने के लिए मेस में  नहीं पहुंची तब अन्य छात्राएं उसे बुलाने के लिए गई, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। छात्राओं ने खिड़की से भीतर झांका तब उन्होंने देखा कि साक्षी पंखे के सहारे फांसी पर लटक रही है। छात्रावास के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

छात्रा के कमरे से मिला सुसाइड नोट
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक सुसाइड नोट मिला।  सुसाइड नोट में छात्रा अवसाद में होने की बात लिखी है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसकी जांच की जा रही है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा साक्षी बिलासपुर जिले की निवासी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें