फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब दो दिनों बाद प्रदेशभर में हो सकती है झमाझम बारिश

Tue, 03 Sep 2024 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी सिस्टम कमजोर हो गई है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि काम हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश थम गई है। इसके प्रभाव से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी सिस्टम कमजोर हो गया है। इससे प्रदेश में बारिश की गतिविधि कम हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश थम गई है। इसके प्रभाव से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में फिर बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के भी संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से बारिश थम गई है। इसके प्रभाव से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक होने की भी संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने के बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। वहीं आगामी दिनों में  प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अन्य संभाग में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें