फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मशरूम लेने जंगल गई महिला की मौत, आकाशीय गाज की चपेट में आने से हुई घटना, परिजनों में मातम

Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
गाज की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह पुटू लेने जंगल गई महिला की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी महिला प्रभा एक्का 55 साल, आज सुबह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुटु (मशरूम) लेने संगरा जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और फिर बारिश के साथ तेज गर्जना के दौरान आकाशीय गाज की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने प्रभा एक्का को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें