फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अज्ञात चोरों ने एसपी ऑफिस के सामने दो मेडिकल एजेंसी दुकान में की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 17 Nov 2025 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने एसपी आफिस के सामने स्थित दो मेडिकल एजेंसी दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने एसपी आफिस के सामने स्थित दो मेडिकल एजेंसी दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित गांधी गंज के भीतर स्थित प्रगति इंटरप्राइजेस और प्राची मेडिकोज होलसेल दवा दुकानों में घुसकर अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख से भी अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चार अज्ञात चोरों को इलाके में घूमते हुए देखा गया है। आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस टीम के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गए है। प्रगति इंटरप्राईजेस के संचालक सांवरिया गोयल एवं प्राची मेडिकोज का संचालक बसंत अग्रवाल ने बताया कि बीती रात दुकान बंद करने के बाद वे अपने-अपने घर चले गए थे। आज सुबह जब वे दुकान में पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि उनके दुकान का शटर टूटा हुआ है और दोनों दुकान के गल्ले में रखे तकरीबन डेढ़ लाख रुपए नगदी रकम लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के और भी दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नही हो सके।  

बीती रात चोरी के मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं, दो दुकानों में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें