छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह खेत में दवा छिडकाव करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह खेत में दवा छिडकाव करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगालपाली में आज सुबह दस बजे रेंगालपाली गांव निवासी सीताराम सिदार 40 साल एवं सुभाष निषाद 55 साल अपने-अपने खेतों में दवाई छिडकाव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक शख्स के अचानक खेत में गिर जाने के दौरान जब दूसरा शख्स उसे देखने पहुंचा तब वह भी करंट की चपेट में आ गया और वहीं खेत में गिर गया।
विज्ञापन
रेंगालपाली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बोर पंप कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा था जिसकी चपेट में दोनों आ गए। इस घटना के बाद गांव के ग्रामीणों के द्वारा तत्काल दोनों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही दोनों की मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जहां रेंगालपाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं करंट की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना पश्चात गांव के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।