फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

Mon, 28 Jul 2025 02:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में तीसरा युवक घायल हुआ है। तीनों युवक सारंगढ़ से कोसमनारा बाबाधाम आ रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवको की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में तीसरा युवक घायल हुआ है। तीनों युवक सारंगढ़ से कोसमनारा बाबाधाम आ रहे थे इसी बीच देर रात यह घटना हो गई। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नूनपानी निवासी जनक साहू 19 साल, भारत यादव 22 साल अपने एक अन्य साथी तोषन चैहान के साथ कोसमनारा बाबाधाम आने घर से निकले थे। बाईक सवार तीनों युवक देर रात तकरीबन 10 बजे के आसपास जब अमलीभौना गांव के पास पहुंचे ही थे कि ट्रेलर क्रमांक ओडी 09 जेड 7555 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीनों युवको को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घटना में मौके पर ही भारत यादव की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथियों जनक साहू और तोषन चैहान को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच में ही दूसरे युवक जनक साहू की भी मौत हो गई। इस घटना में तीसरे युवक तोषन साहू के कंधे में हल्की चोट आई है। बहरहाल इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन को मौके छोड़कर फरार हो गया है, पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें