फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे आदिवासी, कहा- गौरीशंकर ने हमें अपमानित किया

Sun, 02 Apr 2023 05:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने बहस के दौरान दुर्भावना पूर्वक ईसाई मिशनरीज का नाम लेकर अपमानित किया है। इससे पूरा समाज अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ आदिवासी समाज ने की शिकायत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आदिवासी समाज रविवार को भाजपा प्रवक्ता गौरीशंका श्रीवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गया। सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले लोगों ने एक शिकायत भी एसपी को दी है। इसमें कहा है कि भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है। सारा मामला भाजपा प्रवक्ता के एक टीवी डिबेट कार्यक्रम में दिए गए विवादित बयान को लेकर है। 

विज्ञापन


एसपी सदानंद के सौंपे गए ज्ञापन में आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च को एक टीवी कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने बहस के दौरान दुर्भावना पूर्वक ईसाई मिशनरीज का नाम लेकर अपमानित किया है। इससे पूरा समाज अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। सौंपे ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम के तहत संबंधित पर कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन करने का भी अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें