फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से सरेराह डकैती: मारपीट कर 35 हजार रुपये छीने, फोन-पे से भी नौ हजार खाते में कराए ट्रांसफर; सात गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

पांच से अधिक आरोपियों के होने के कारण डकैती की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी जनेश्वर कुर्रे को पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक किसान से सरेराह डकैती हो गई। बदमाशों ने एक किसान से मारपीट कर 43 हजार रुपये छीन लिए। खास बात यह है कि इसमें से नौ हजार रुपये बदमाशों ने फोन-पे के जरिए खाते में ट्रांसफर करा लिए। किसान खेती के लिए मवेशी खरीद कर पैदल ही लौट रहा था। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से 20 हजार लूट की रकम, एक कार, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद हुआ है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम केराबहार निवासी राधेश्याम महंत 16 मई को कृषि कार्य के लिए अपने मितान पामगढ़ खरसिया निवासी ताराचंद पटेल के पास से दो बैल खरीद कर लौट रहा था। अभी वह पैदल ही बिलासखार डेहरीडीह के बीच पहुंचा था कि बाइक और कार में सवार कुछ लोग पहुंचे और उसे रोक लिया। इसके बाद मवेशी चोरी करने की बात कहते हुए 50 हजार रुपये मांगे। मना करने पर किसान से मारपीट की और उसे गालियां देते हुए लाइटर से जलाने लगे। साथ ही उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये छीन लिए। 

इसके बाद और रुपये के लिए दबाव बनाया। इस पर किसान ने अपने घर वालों को कॉल कर फोन-पे के जरिए नौ हजार रुपये बदमाशों के खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद राधेश्याम को बैलों सहित जंगल में छोड़ दिया। किसी तरह से किसान मेन रोड तक आया और अपने भाई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। फिर भाई के आने पर उसके साथ गांव चला गया और इलाज कराया। दो दिन बाद 18 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी खिलावन दास, खिलावन प्रसाद चौहान, उमेश कुमार खांडे, जनेश्वर कुर्रे, अनिप उरांव, उमेश राठिया, और एक नाबालिग को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें