फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: शिक्षिका के घर से सोने-चांदी के जेवर और कार लेकर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Oct 2025 04:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक शिक्षिका के मकान को निशान बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरातों के अलावा पार्किंग में खड़ी कार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
शिक्षिका के घर चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक शिक्षिका के मकान को निशान बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरातों के अलावा पार्किंग में खड़ी कार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़े रामपुर इलाके में स्थित गोल्डन नेस्ट कॉलोनी के एक मकान को चोरों ने निशान बनाया है। चोरों ने शिक्षका के सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर के अलावा पार्किंग में रखे कार को भी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना के बाद आज सुबह पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।  

इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि गोल्डन नेस्ट कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका तमनार के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। शिक्षिका 6 अक्टूबर को किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी और जब वापस लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान तकरीबन तीन से साढ़े 3 लाख की चोरी की बात सामने आई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें