फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: शिक्षिका के सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और कार की चोरी, इलाके में सनसनी

Sat, 11 Oct 2025 04:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से सोने–चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर और पार्किंग में खड़ी कार तक ले उड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
शिक्षिका के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से सोने–चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर और पार्किंग में खड़ी कार तक ले उड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


घटना बड़े रामपुर इलाके की गोल्डन नेस्ट कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक मकान मालिक शिक्षिका तमनार के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। वे 6 अक्टूबर को किसी काम से बाहर गई थीं। कल जब वे घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच में जुटी पुलिस
शिक्षिका की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 3 से साढ़े 3 लाख रुपये के जेवर और सामान की चोरी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें