फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Crime: रायगढ़ में चोरों का आतंक, किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर किया हाथ साफ

Sat, 27 Sep 2025 12:11 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरों ने एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यवसायी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक अग्रवाल ने खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि ग्राम ऐडू पुल के पास उसकी किराना दुकान है। पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर की शाम 6 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात 1:00 बजे के आसपास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को मोबाइल फोन से चेक किया तो देखा कि सीसीटीवी कैमरा ऊपर की तरफ घूमा हुआ था। साथ ही दुकान के अंदर का कैमरा बंद कर दिया गया था। चोरी की आशंका होने पर उसने चौक में स्थित एक दुकान वाले को फोन करके दुकान को देखने को कहा तो सामने वाले ने बताया कि सड़क पर एक कार खड़ी है।

पीड़ित ने बताया कि देर रात ही वह अपने भाई के साथ दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान के सामने का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद दुकान के अंदर जाकर चेक किया तो दुकान में रखे 7 कट्टा महुआ कीमत 18 हजार, 6 पेटी तेल कीमत 9 हजार को मिलाकर कुल 27 हजार के सामान की चोर चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें