फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव, हाथ-पैर पर गंभीर चोट के निशान

Sat, 27 Sep 2025 11:45 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के सेवरा-मझगवां मुख्य मार्ग पर आज उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव देखा। शव पर हाथ और पैर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
 
विज्ञापन
सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के सेवरा-मझगवां मुख्य मार्ग पर आज उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव देखा। शव पर हाथ और पैर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना 112 को दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से की। मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह (निवासी दरमोहली गांव, सेमरहा टोला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का ससुराल डूमर खेरवा गांव में है, जो घटना स्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हालाँकि, लक्ष्मण सिंह वहां कैसे पहुँचा और मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें