फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh : गेजामुड़ा गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी, कल शाम से चल रहा आंदोलन, ऋषि पटेल की रिहाई की मांग

Sun, 22 Mar 2026 06:32 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गेजामुड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव के एक युवक के अचानक गिरफ्तारी के विरोध में कल शाम कोतरा रोड थाना पहुंचकर ना केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि रात भर भूखे प्यासे युवक की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठे रहे।
विज्ञापन
थाने के सामने बैठे गेजामुड़ा गांव के ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गेजामुड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव के एक युवक के अचानक गिरफ्तारी के विरोध में कल शाम कोतरा रोड थाना पहुंचकर ना केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि रात भर भूखे प्यासे युवक की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठे रहे। आज सुबह थाना परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिये बुलाया है।

विज्ञापन

शनिवार की शाम गेजामुड़ा गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतरा रोड थाना पहुंचकर गांव के युवक ऋषि पटेल के अचानक गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अडानी कंपनी रेल लाइन बिछाये जाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कुछ समय से उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं और आंदोलन की अगुवाई ऋषि पटेल के द्वारा ही की जा रही थी। ऐसे में कल जिंदल कपनी जाने के दौरान अचानक ऋषि पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और ना ही उन्हें गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी दी जा रही है।

शनिवार की शाम गेजामुडा गांव के शताधिक ग्रामीण थाने का घेराव करते हुए थाने के बाहर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अडानी कंपनी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। इस आंदोलन को समर्थन देने के लिये सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा के अलावा संघर्ष मोर्चा के नेता जयंत बोहिदार भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

भूखे-प्यासे खुले आसमान के नीचे बैठ रहे

कोतरा रोड थाना के सामने गेजामुडा गावं के ग्रामीणों के साथ रात भर भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे बैठे परिजनों ने बताया कि जब तक उनके बेटे की रिहाई नही हो जाती वे लोग थाने के सामने बैठे ही रहेगे। ऋषि पटेल के भाई ने बताया कि जिस तरह थाना के सामने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात उसे देखकर लगता है कि हम सभी को खदेड दिया जाएगा और फिर सभी को अंदर कर दिया जाएगा।


ग्रामीणों से की जा रही बातचीत
ऋषि पटेल की रिहाई की मांग को लेकर गेजामुडा गांव के ग्रामीण बीते 18 घंटे से अधिक समय तक कोतरा रोड थाने के सामने बैठे है। ऐसे में आज दोपहर रायगढ़ एसडीएम, तहसीलदार, कई थानों के प्रभारी के अलावा किसानों के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा की जा रही है, ताकि इस आंदोलन को समाप्त किया जा सके।

थाने के सामने बैठे गेजामुड़ा गांव के ग्रामीण

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें