फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में लूट कांड: ठेला व्यवसायी से मारपीट कर 37 हजार रुपये लूटे, बदमाश फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 21 Mar 2026 10:30 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के कापू क्षेत्र में चाय-नाश्ता ठेला चलाने वाले व्यवसायी से दो अज्ञात बाइक सवारों ने मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया और 37 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रायगढ़ में लूट कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चाय-नाश्ते का ठेला चलाने वाले एक व्यवसायी से मारपीट कर बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल तोड़ दिया और 37 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव खुर्द निवासी इतेन्द्र गुप्ता ने कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चाय-नाश्ता का ठेला चलाता है। 19 मार्च को वह अपने छोटा हाथी वाहन से महुआ लेने कापू से जमरगा बाजार जा रहा था।

दोपहर करीब एक बजे मडवाताल पहाड़ के नीचे मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और बैग में रखे 37 हजार रुपये लूटकर धरमजयगढ़ की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें