फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर अपहरण: दो साल से पीछा, आते-जाते करता परेशान; स्कूल से घर लौट रही छात्रा को किया अगवा

Tue, 27 Jan 2026 02:34 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

गणतंत्र दिवस के दिन रायगढ़ जिले में एक नाबालिग स्कूल छात्रा के साथ अपहरण और छेड़छाड़ का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोपी ने चाकू दिखाकर बालिका का जबरन अपहरण किया और फिर स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग बालिका के साथ चाकू की नोंक पर अपहरण कर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता बालिका आरोपी शाकिब खान (24 वर्ष) को पहचानती है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पीड़िता से जबरन बातचीत करने और उसका पीछा करने की कोशिश कर रहा था। इस बात की जानकारी परिजनों को भी दी गई थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता उसे स्कूल छोड़ने जाते थे। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने 2023 में भी उससे छेड़छाड़ की थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद स्कूल गई पीड़िता, रैली के दौरान अस्वस्थ महसूस करने पर स्कूल में ही रुकी रही। स्कूल की मैडम से अनुमति लेकर जब वह घर लौट रही थी, तभी सफेद रंग की ईको कार से आरोपी शाकिब खान पहुंचा। उसने कार से उतरकर पीड़िता को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और जबरन गाड़ी में बिठा लिया। 
विज्ञापन


आरोपी उसे पहाड़ मंदिर की ओर ले गया और छेड़छाड़ की। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी पीड़िता को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने शिक्षकों और परिजनों को सूचित किया और महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

महिला थाने की पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना और महिला थाने के स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाकिब खान को गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता से पूछताछ की, घटनास्थल का निरीक्षण किया और वीडियो बयान दर्ज किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार को जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालिकाओं से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें