छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो वाहन चालकों के द्वारा आपस में मिलीभगत करते हुए फरनीस ऑयल को बेचकर टंकी में पानी भरकर कंपनी के अंदर खड़ा कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर संचालक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर गुरप्रति सिंह ने भूपदेवपुर थाने में रिपोर्ट कराते हुए बताया कि उसकी ट्रान्सर्पोट कंपनी मेर्सस प्रति कैरियर जो कि जेएसडब्लयू स्टील लिमिटेड रायगढ़ के अधिकृत ट्रांसपोटर है, उनके द्वारा 16 अपै्रल को ट्रक क्रमांक सीजी 07 एजेड -8456 जिससे रायपुर से 25000 लीटर फरनीस आयल लोड कराया था जिसे वाहन चालक बाबी देवांगन पिता किरनमाल वार्ड नं0 09 राउतपुरी छुरी जिला कोरबा तथा सचिन कुमार पिता बालेश्वर यादव पता ग्राम मोहनपुर पोसट बहादुर पुर जिला नवादा बिहार, दोनों वाहन चालकों ने मिलीभगत करते हुए 10,000 लीटर फरनीस आयल को कहीं बेच दिया और टेकंर के प्रथम दो चेम्बर मे पानी भरकर 18 अपै्रल को जेएसडब्लयू स्टील लिमिटेड रायगढ़ मे खडा कर फरार हो गए।
उक्त फरनीस आयल की कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये है। इस घटना की जानकारी ट्रांसपोर्टर को उसके ही अन्य वाहन चालकों ने देते हुए बताया कि टेंकर के पहला एवं दुसरा चेम्बर के फरनीस ऑयल के स्थान पर पानी भरा हुआ है। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर को पता चला कि दोनों वाहन चालकों बांबी देवांग एवं सचिन कुमार के के द्वारा उसके साथ अमानत में खयानात कर फरार हो गए है।
बहरहाल पीड़ित ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट के बाद भूपदेवपुर पुलिस ने दोनों आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ धारा 34, 407 के तहत अपराध दर्ज कर पूरे मामले को जांच में लेते हुए आरोपी वाहन चालकों की पतासाजी में जुट गई है।