फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सायबर कैफे में रेलवे टिकट की हो रही थी कालाबाजारी, तीन आईडी से बनाए 19 हजार के टिकट, संचालक गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 02:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

दुकान में संचालक विद्याधर डेहरे से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि विद्याधर डेहरे ने अलग-अलग आईडी से 19405 रुपये के 13 टिकट बनाए थे। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेलवे पुलिस ने एक सायबर कैफे पर छापा मारकर टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दुकान से 19 हजार रुपये के टिकट बरामद किए हैं। इन्हें तीन अलग-अलग आईडी से बनाया गया था। पुलिस ने दुकान के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे पुलिस को टिकट की कालाबाजारी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस के सहयोग से स्टेशन चौक स्थित सायबर होम दुकान पर छापा मारा गया। दुकान में संचालक विद्याधर डेहरे निवासी हरिजन मोहल्ला भिखमपुरा सरिया से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि विद्याधर डेहरे ने अलग-अलग आईडी से 19405 रुपये के 13 टिकट बनाए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें