फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेड तोड़कर भाग रहे गांजा तस्कर गिरफ्तार: तीन बार कार की नंबर प्लेट बदली, फिर भी रायगढ़ में पकड़े गए

Sun, 23 Apr 2023 12:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हेमसागर ने बताया कि, वे दो लोग ओडिशा से कार में गांजा लेकर निकले थे। पुलिस टीम को पीछा करते देख उसका एक साथी कार से कूदकर भाग निकला। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद गांजा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने पीछा कर गांजा तस्करों को पकड़ा है। गांजा तस्कर बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने अपनी कार की तीन बार नंबर प्लेट बदली। फिर भी पुलिस ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक बदमाश चलती कार से कूदकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने कार से 93 किलो गांजा बरामद कर करीब 15 लाख का माल जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी कर ले जा रहा था। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओडिशा से लैलूंगा के रास्ते गांजा तस्करी करने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। इस पर पुलिस ने साइबर सेल को एक्टिव किया और तस्करों पर निगाह रखनी शुरू की। इस पर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में ओडिशा के झारसुगड़ा होते हुए लैलूंगा के रास्ते गांजा तस्कर जाने वाले हैं। पुलिस को शुक्रवार रात तस्करों के गांजा लेकर निकलने की सूचना मिली। इस पर लैलूंगा रूट पर नाकाबंदी की। वहीं एक टीम को पहले से ही संदिग्ध कार के पीछे लगा दिया। 

दूसरी ओर तस्करों ने भी पुलिस से बचने के लिए तीन बार कार की नंबर प्लेट बदली। इसके बाद भी साइबर सेल की टीम उनका पीछा करने में कामयाब हो गई। पुलिस को पीछा करते देख तस्कर भागे, लेकिन बैरिकेट लगातार चेकिंग देखी। इस पर तस्करों ने बैरिकेड तोड़ दिया और भागने लगे। पुलिस ने रात करीब 3.30 तस्करों का पीछा कर उन्हें कोतबा रोड ग्राम कुपाकानी डामर प्लांट के पास पकड़ लिया। कार की तलाशी में तीन प्लास्टिक की बोरी से करीब 11 लाख रुपये का 93 किलो गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी रायगढ़ के लैलूंगा निवासी हेमसागर यादव निकला। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल, कार, झारखंड पासिंग कार की नंबर प्लेट जब्त की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हेमसागर ने बताया कि, वे दो लोग ओडिशा से कार में गांजा लेकर निकले थे। पुलिस टीम को पीछा करते देख उसका एक साथी कार से कूदकर भाग निकला। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें