फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...दो गंभीर घायल, तमनार में दर्दनाक घटना

Tue, 27 Jan 2026 08:32 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 9:30 बजे, अनिष उरांव अपनी मोटरसाइकिल पर कोमल साव और अखिलेश के साथ गोढ़ी से तमनार की ओर जा रहा था। गैस गोदाम के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन के चालक ने अनियंत्रित गति से वाहन चलाकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल तमनार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए अनिष उरांव और कोमल साव को रायगढ़ रेफर किया गया।

जब परिजन दोनों घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ला रहे थे, तो रास्ते में ही कोमल साव ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर, तमनार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें