छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित उद्योगों में पिछले दिनों सुरक्षा मानको में लापरवाही के बाद हुए हादसो के बाद श्रम न्यायालय ने पांच उद्योगों पर 13 लाख 96 हजार का अर्थदण्ड लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में संचालित उद्योगों में सुरक्षा मानकों की कमी और लापरवाही के कारण चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में कभी प्लांट में कार्यरत मजदूरों की मौत हो रही है तो कभी मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिले में स्थापित उद्योगों में पिछले दिनों घटित घटनाओं के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की और उल्लंघन पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण बनाकर श्रम न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया था जिसमें पांच उद्योगों पर 13 लाख 96 हजार का अर्थदण्ड लगाया गया है।