फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तहसीलदार पर किसान के साथ मारपीट का आरोप, अनशन पर बैठा पीड़ित, SDM ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

Thu, 12 Jan 2023 05:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

मामले की जानकारी जब रायगढ़ एसडीएम को हुई तो उन्होंने मौके पर रायगढ़ तहसीलदार को भेजा और मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। एसडीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनशन पर बैठा किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुसौर के एक किसान ने पुसौर तहसीलदार के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना से आहत किसान रायगढ़ में गांधी प्रतिमा के नीचे अनशन पर बैठ गया। एसडीएम ने मौके पर रायगढ़ तहसीलदार को जांच के लिए भेजा और रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया और साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, किसान का कहना है कि तहसीलदार के द्वारा कोर्ट की अवमानना की गई। उसकी जमीन संबंधित मामला राजस्व न्यायालय रायगढ़ में चल रहा था। जिसमें उसके पक्ष में आदेश किया गया था। लेकिन तहसीलदार के द्वारा उस आदेश की अवमानना करते हुए काम नहीं किया गया और तहसीलदार ने जबरन किसान को गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करके उसकी स्कूटी और  केस से संबंधित सभी कागजात को छीन लिया। जिससे आहत होकर किसान ने अनशन करने का फैसला लिया और रायगढ़ के एसपी ऑफिस के पास स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ गया।

मामले की जानकारी जब रायगढ़ एसडीएम को हुई तो उन्होंने मौके पर रायगढ़ तहसीलदार को भेजा और मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। पूरे मामले में रायगढ़ एसडीएम का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें