फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जमीन में सो रही मां-बेटी को जहरीले सांप ने काटा, मासूम की हुई मौत, महिला का उपचार जारी

Tue, 20 Aug 2024 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, वहीं उसकी मां को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, वहीं उसकी मां को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के  लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनेकेला निवासी कुमारी पैकरा अपनी 10 साल की मासूम बेटी डालेश्वरी पैकरा के साथ जमीन में सोई थी।

विज्ञापन


देर रात मासूम बच्ची और उसकी मां को जहरीले साँप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर तत्काल लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई वहीँ उसकी मां का उपचार जारी है।
विज्ञापन


परिजनों ने सांप काटने से मासूम बच्ची की मौत की सुचना लैलूंगा थाने में दे दी है, जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई मे जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें