फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ट्रक डीलर की वर्कशॉप में आग लगने से कई गाड़ियां खाक, फायर ब्रिगेड ने डेढ़ मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 12 Apr 2023 01:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि, शिवम मोटर्स में पहले एक गाड़ी में आग लगी थी। उसके बाद वहां बनने आई अन्य दो गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने इसे बुझा दिया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
वर्कशॉप में आग लगने के बाद जलते ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार देर शाम एक ट्रक डीलर की वर्कशॉप में आग लग गई। इसके चलते वहां खड़े कई ट्रक आ गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक कई ट्रक जलकर खाक हो चुके थे। हालांकि अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छातामुडा बाईपास पर शिवम मोटर्स के नाम से ट्रक डीलर का वर्कशॉप है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे लोगों ने एक ट्रक से धुआं उठते देखा। इससे पहले कि वह समझ पाते आग बढ़ गई और देखते ही देखते वहां खड़े अन्य ट्रकों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि, शिवम मोटर्स में पहले एक गाड़ी में आग लगी थी। उसके बाद वहां बनने आई अन्य दो गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने इसे बुझा दिया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शिवम मोटर्स के संचालक ने आग शार्ट सर्किट से लगना बताया है। हादसे में लाखों का नुकसान होनें की आशंका जताई गई है। हालांकि कंपनी के लोग ही जांच के बाद नुकसान का सही आकलन करेंगे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें