रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। साढू के घर से वापस अपने गांव जाते समय यह घटना हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। साढू के घर से वापस अपने गांव जाते समय यह घटना हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद राठिया ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल उसका साढू कमल सिंह राठिया 35 साल, उसके यहां मेहमानी में बाकारूमा आया था। जहां से शाम करीब साढ़े 5 बजे वापस अपने गांव कुर्रा जा रहा था।
विज्ञापन
बाईक सवार कमल सिंह शाम करीब साढ़े 6 बजे जब चोरंगा - सराईमुड़ा के पास पहुंचा ही था कि लैलूंगा की तरफ से आ रही आल्टो वाहन क्रमांक सीजी 13 एई 5955 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कमल सिंह को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की कारण कमल सिंह को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस आल्टो वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।