फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ के मां शिवा प्लांट के इंडक्शन फर्नेस में हादसा: पांच मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 29 Jul 2026 03:00 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक औद्योगिक हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में हुई, जहां इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मां शिवा प्लांट में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक औद्योगिक हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में हुई, जहां इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे प्लांट में नियमित कार्य के दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद मजदूर प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह, चतुर यादव और गुड्डू गर्म धातु और तेज तापमान की चपेट में आकर झुलस गए।

पढ़ें: दोस्तों संग घूमने आया भिलाई का छात्र गहरे पानी में डूबा,दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
विज्ञापन


घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में से प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों को उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा मानकों के पालन की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें