फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा में हिट एंड रन का मामला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Wed, 29 Jul 2026 12:55 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला में देर रात सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपने परिचितों से मिलकर वापस आ रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। इस बीच सरगुजा जिला में देर रात सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक अपने परिचितों से मिलकर वापस आ रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधापुर बैरियर के पास मंगलवार देर रात यह सड़क हादसा हुई है। हादसे में ग्राम उलकिया निवासी संजीव पैकरा मंगलवार रात अपने परिचितों से मिलने राधापुर गया हुआ था। रात लगभग 9 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राधापुर बैरियर से आगे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें