फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छग में सरकार बनाने की जुगत में राहुल

Fri, 06 Dec 2013 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद तमाम सर्वे भले ही आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हों लेकिन राहुल गांधी के आंकड़ों के मुताबिक उन्हें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम नेता और मंत्रियों के साथ मिलकर एक बैठक की। और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी सहित कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की।

इस बैठक में अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी, मोतीलाल वोरा, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, और महेंद्र कर्मा के दोनों बेटों सहित पार्टी के सारे महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


इस बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस के तमाम उम्मीदवारों से चुनावों से जुड़ी सारी तैयारियों और कमियों की जानकारी भी ली।

राहुल ने पार्टी के सभी लोगों को उनकी एकता के लिए बधाई दी और कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनावों को लेकर जो एकता दिखाई है वो काबिले तारीफ है और इसके लिए सभी को गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।

इस बैठक के बाद यह कयास और भी पुख्ता हो गए हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस वापसी कर रही है। यही वजह है कि राहुल अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें