फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवर्धा एसडीम को पंचों ने दी गालियां: SC के लिए आरक्षित सीट पर OBC सरपंच की मांग को लेकर किया हंगामा; FIR दर्ज

Wed, 19 Apr 2023 02:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

दोनों पंच ओबीसी सरपंच की डिमांड कर रहे है, जबकि ग्राम पंचायत में पूर्व में ही सरपंच पद एससी के आरक्षित है। इसी मामले के लेकर दोनों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। ग्राम पंचायत कृतबाधा में हाल में ही सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। यहां पूर्व में महिला एससी वर्ग की सरपंच थी। 
विज्ञापन
कवर्धा एसडीएम कार्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दो पंचों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। दबंगई दिखाते हुए दोनों सरपंचों ने एसडीएम को जातिगत गालियां दीं। इसके बाद एसडीएम की ओर से दोनों पंचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों पंच अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुई सरंपच की सीट पर ओबीसी की नियुक्ति की मांग कर रहे थे, जबकि वह एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


कवर्धा एसडीएम प्रकाशचंद्र कोरी ने शिकायत में बताया है कि, ग्राम पंचायत कृतबांधा के पंच बिहारी और पवन सोमवार दोपहर करीब 3.50 बजे उनके कार्यालय में पहुंचे। दोनों ने ग्राम पंचायत कृतबांधा के कार्यवाहक सरपंच के संबंध में पूछताछ की। इस पर उसे बताया गया कि, नियमानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग से सरपंच की नियुक्ति नहीं हो सकती है। साथ ही इस पर दो महिला पंचों ने भी आपत्ति की है। इस पर बुधवार को सुनवाई होगी। 

आरोप है कि इससे नाराज होकर दोनों पंचों ने ने कार्यालय में धमकी, गाली-गलौच और अपशब्द का प्रयोग किया। उस समय एसडीएम के कक्ष में कानूनगो भवेन्द्र शर्मा, रीडर सतीष जायसवाल, सैनिक जीवन साहू, सहायक ग्रेड-03 शुभम देवांगन, आनंद मिश्रा समेत अन्य लोग थे। कोतवाली पुलिस ने कवर्धा एसडीएम  प्रकाशचन्द्र कोरी के आवेदन पर आरोपी बिहारी, पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पहुंचे हुए थे दोनों
ग्राम पंचायत कृतबाधा में हाल में ही सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। यहां पूर्व में महिला एससी वर्ग की सरपंच थी। अविश्वास प्रस्ताव में कुर्सी गिर गई है। नियम अनुसार अब यहां छह माह के लिए कार्यवाहक एससी वर्ग के सरपंच की नियुक्ति की जानी है। दोनों पंच ओबीसी सरपंच की डिमांड कर रहे है, जबकि ग्राम पंचायत में पूर्व में ही सरपंच पद एससी के आरक्षित है। इसी मामले के लेकर दोनों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें