छत्तीसगढ़ में एक लड़के द्वारा लड़की को धोखा देने का मामला सामने आया है जिसमें दोनों की मुलाकात एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी।
लड़का मुंबई का रहने वाला है जबकि लड़की रायगढ़ की रहने वाली है। लड़की का आरोप है कि लड़ने ने उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में वह मुकर गया।
पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और उसे मुंबई व पुणे में ढूंढने का प्रयास कर रही है।
लड़की ने बताया कि वे एक मेट्रिमोनियल साइट के माध्यम से जुड़े थे और बाद में उन्होंने मिलने का फैसला किया। जनवरी 2012 में दोनों पहली बार मिले थे।
उन्होंने बताया कि इसके बाद वे अक्सर मिलने लगे, लड़के ने उससे शादी का वायदा किया। लड़की ने कहा कि,"अभी तक सब ठीक ही था, लेकिन पता चला कि उसकी कहीं और एंगेजमेंट हो गई है।"