फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले; भूपेश के कुशासन से त्रस्त है जनता, पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार

Mon, 14 Aug 2023 07:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साव ने कहा कि कांग्रेस के पौने पांच साल के कार्यकाल के कुशासन से त्रस्त होकर आम जनता यह कह रही है कि वक्त पछतावे का है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के लिए सुझाव मंगाए थे। इसमें 22 हजार सुझाव ईमेल व व्हाट्सअप पोस्ट पर मिले हैं। 

विज्ञापन


भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ किया छल
अरुण साव ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का कोई वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ की जनता ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि भूपेश सरकार कई घोटाले कर छत्तीसगढ़ को पूरे देश में बदनाम करेगी। कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला, जमीन घोटाला, डीएमएफ घोटाला, गोठान घोटाला के साथ पीएससी में घोटाला कर इस सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ छल किया है। शिक्षकों की पोस्टिंग में घोटाला स्वयं सरकार ने स्वीकार किया है। अरुण साव ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से लगी है और सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन कर रही है।
 
पीएम मोदी होंगे पहला चेहरा
अरुण साव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में देश का चेहरा हैं। अगले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी भाजपा के पहले चेहरे होंगे। भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, सेंट्रल कमेटी तय करती है, इसलिए यह नहीं बता सकते कि प्रत्याशी कब तक घोषित किए जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या छत्तीसगढ़ में शाह वाली सरकार बनाएंगे, अरुण साव ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


काका-बाबा की जोड़ी फैल
अरुण साव ने कहा कि काका-बाबा की जोड़ी प्रदेश में फैल हो गई है। उन्होंने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं किया। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं। वर्तमान सरकार से छत्तीसगढ़ के लोग खुश नहीं हैं। सरकार ने सिर्फ लोगों को ठगा है और घोटाला किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें