गौरेला की प्रेक्षा जैन ने सीबीएसई 12वीं में 97% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। यूपीएससी की तैयारी कर देश सेवा का सपना देखने वाली प्रेक्षा ने सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया।
गौरेला की प्रेक्षा जैन ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने परिवार, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया।
विज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की निवासी प्रेक्षा जैन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स विषय चुनने वाली प्रेक्षा ने बताया कि उन्होंने अप्रैल से ही गंभीरता से पढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने कहा 'पढ़ाई के दौरान परिणाम को लेकर चिंता होती थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैंने गोल सेट किए और ऑनलाइन क्लासेस के साथ नियमित रिवीजन किया।'
प्रेक्षा का सपना यूपीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक सेवाओं में देश सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को देते हुए कहा, 'परिवार ने मुझे भावनात्मक और मानसिक रूप से मजबूत रखा।' उनकी मां नैना जैन ने भावुक होकर कहा, 'हमें बेटी पर भरोसा था। परिणाम देखकर आंखें नम हो गईं।' प्रेक्षा को उनकी उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे भविष्य में देश सेवा में नई मिसाल कायम करेंगी।