फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौमाता के साथ घिनौना कृत्य: कोरबा में युवक की गाय के साथ अनैतिक हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 06:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक युवक ने गाय के साथ अनैतिक कृत्य किया। .सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के एमपी नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने गाय के साथ अनैतिक कृत्य किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध दर्ज किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मानिकपुर क्षेत्र में एक आउटसोर्सिंग कंपनी की साइट से गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी एसईसीएल मानिकपुर खदान में एक निजी कंपनी में काम करता है और कुछ समय से किराये के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों को उसकी गतिविधियों पर पहले से संदेह था और इस बार उसका कृत्य सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद उसे पकड़ा गया।

आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कुछ समय के लिए एक मालगाड़ी को भी रोक दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मानिकपुर थाने पहुंचे और जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें