फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Political Analysis: 'मोदी किसी से नहीं डरते', 30 मिनट के भाषण में कांग्रेस पर प्रहार,आखिर क्या है BJP का प्लान

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी की चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने आधे घंटे के भाषण में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। भ्रष्टाचार को लेकर भूपेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी की चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने आधे घंटे के भाषण में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। भ्रष्टाचार को लेकर भूपेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार से सावधान किया। बीजेपी नेताओं और प्रदेश की जनता को नया संदेश दिए।

विज्ञापन


पीएम ने अपने संबोधन में चार महीने बाद होने जा रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता को सावधान रहने की अपील करते देते हुए कहा कि 'कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार की गारंटी'। मोदी यानी 'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की गारंटी'। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए बीजेपी सरकार पर भरोसा जताने के लिए अनुरोध किया। विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी की सरकार जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की राह आसान नहीं होते देख प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता को चुनाव से पहले ही आगाह किया है। भाजपा एक तरह से संभावित नुकसान से बचने के लिए ऐसी रणनीति अपना रही है। प्लान के अनुरूप पीएम जनता से वहीं बातें किए जिससे प्रदेश में बीजेपी का माहौल बन सके। अपने अंदाज में लोगों को संबोधित कर आधे घंटे के भाषण में सबसे ज्यादा करप्शन पर ही जोर दिया। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए भूपेश सरकार को आईना दिखाया। 

 

विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब तक अपने वादे को पूरा नहीं किया। पीएम ने कांग्रेस की भूपेश सरकार और भ्रष्टाचार को केंद्र में रखकर जनता को सावधान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में कांग्रेस सरकार को रोड़ा बताया। कांग्रेस के पंजे को विकास में बाधक बताते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए वादे तो जरूर करती हैं, लेकिन सत्ता पाने के बाद उसे पूरा करने में विफल हो जाती है। जनता को बीजेपी पर भरोसा जताने की सलाह देते हुए कहा कि बीजेपी अपने वादों पर खरी उतरती है। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की जनता को समझती है। अपने वादों के अनुसार छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए मकान बनाए गए आदिवासी और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए विकास किया गया। गरीबों के मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत राज्य सरकार को केंद्र से फंड जारी किया गया, लेकिन पीएम आवास नहीं बनाए गए। राशि को सदुपयोग न कर दुरुपयोग किया गया। उन्होंने मंच से ही बार-बार प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हुए बड़ा दांव खेलते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही रुके हुए पीएम आवास पर तेजी से काम होंगे। गरीबों को पक्के मकान मिलेंगे। पीएम ने प्रदेश में मिशन 2023 और 2024 के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार के विकास कार्यों का गुणगान किया।

पीएम का सिर्फ भ्रष्टाचार पर फोकस
भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए पीएम ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेसी पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट करके बर्बाद कर देगा। पीएम ने विकास के लिए 7000 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि केंद्र से राज्य सरकार को विकास के लिए रुपए दे रही है पर उसके हिसाब से राज्य सरकार सदुपयोग न कर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोप है कि यह जो कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, यह कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं। इसलिए चर्चा यहां हो रही है, कहने वाले कहते हैं कि शराब से होने वाली उगाही के कारण यहां ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम बना हुआ है। राज्य में कोल माफिया, रेत माफिया, लैंड माफिया, शराब माफिया, न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल फूल रहे हैं। कुल मिलाकर पीएम मोदी सीधे-सीधे भूपेश सरकार को पूरी तरह से भ्रष्टाचारी सरकार करार दिया। 

भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़ी कल्चर को उसी अंदाज में जवाब
वहीं भूपेश सरकार की छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, लोकल संस्कृति, परंपरा को प्रचारित-प्रसारित करने पर पीएम ने उसी अंदाज में लोगों से जुड़ते हुए मंच से ही छत्तीसगढ़ी बोली में 'जय जोहार' कर उनका अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ महतारी, माता बमलेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया, बाबा भोरमदेव और बाबा गुरु घासीदास को नमन किया। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाई गई थी। गृहमंत्री खाने में छत्तीसगढ़ी पकवान परोसे गए थे। इतनी ही नहीं पीएम का स्वागत भी छत्तीसगढ़ी पोशाक और छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत, नृत्य से किया गया। बीजेपी भी अब कांग्रेस की ही भाषा में छत्तीसगढ़िया संस्कृति को बढ़ावा देने लगी है। 



'बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो'
पीएम ने मंच से छत्तीसगढ़ी बोली में 'बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो' का नया नारा देकर बीजेपी कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव से पहले रिचार्ज किया है। उनके संबोधन भाजपाइयों के लिए बुस्टर डोज की तरह है। पीएम ने लोगों से राज्य की कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए 'बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो' का नारा दिया। ये नारा छत्तीसगढ़ की राजनीति में भू-चाल ला दिया है। हर तरफ इस नारे की गूंज है। सबकी जुबां पर यही नारा सिर चढ़कर बोल रहा है। 

अब बदल गए 'बाबा' के सुर
बीजेपी जिस तरह से लगातर धर्मांतरण, भ्रष्टाचार, पीएम आवास और केंद्रीय योजनाओं के मुद्दे उठा रही है, उससे कहीं न कहीं प्रदेश के शीर्ष स्तर के नेता वाकिफ हैं और इस पर आशंका भी जता चुके हैं। कई बार गाहे-बगाहे उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी ये स्वीकार कर चुके हैं कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की राह आसान नहीं है। अपने विरोधी बीजेपी को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कई बार मीडिया से चर्चा में स्वीकार किया कि कई विकास कार्य हुए हैं तो कई विकास कार्य अधूरे हैं। कांग्रेस ने कई वादे पूरे किए हैं तो कई वादे अधूरे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए इसे संतोषजनक नहीं बताया था। सियासी गलियारे में ये चर्चा है कि बाबा को नाराज और असंतुष्ट देख कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें डिप्टी सीएम का पद देकर कहीं न कहीं चुप कराने की कोशिश की है। इसलिए अब 'बाबा' के भी सुर बदले हुए हैं। इन दिनों वो सीएम भूपेश बघेल की तरह ही पीएम मोदी पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। हालांकि उनकी शैली सीएम की तरह आक्रामक न होकर मर्यादित रही है। वहीं सियासी गलियारे में इस बात की भी चर्चा है कि बाबा को डिप्टी सीएम का पद देकर कांग्रेस हाईकमान ने ये जता दिया कि छत्तीसगढ़ में केवल एक ही व्यक्ति सर्पोपरि नहीं है। एक तरह से सीएम भूपेश के पॉवर को कम करने का प्रयास किया गया है। अब बाबा दूसरे नंबर के पॉवरफुल व्यक्ति हो गए हैं। हालांकि उन्हें पहले से ही सेकंड मैन माना जाता रहा है। 
विज्ञापन




कांग्रेस बोली- मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
दूसरी ओर कांग्रेस ने भी देर न कर पीएम मोदी पर जवाब हमला बोलकर उनके सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया और पीएम को झूठा करार दिया।सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला और पलटवार कर बीजेपी को घेरा है। भूपेश बघेल ने ट्वीट करके लिखा कि ' आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी। प्रदेश भाजपा के नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है। आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए। कांग्रेस ने पीएम मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ को नकारते हुए कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज्य के बीजेपी संगठन को ज्यादा महत्व न देकर डायरेक्ट केंद्र की मोदी सरकार पर ही हमला करती रही है। 

जानें, केंद्रीय मंत्रियों के दौर के मायने
पीएम मोदी से आने से पहले केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा हुआ। बूथ लेवल और संभागीय सम्मेलन मिली सफलता से बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने लगातार राज्य का दौरा किया। इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री अमित शाह, गृहमंत्री अमित शाह, मनसुख मंडाविया छत्तीसगढ़ दौरे पर आकर कमजोर सीट वाली जगहों ज्यादा फोकस किया। इसके बाद चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम मोदी को बुलाया गया। बहरहाल, आने वाला वक्त बताएगा कि पीएम मोदी की इस चुनावी सभा से छत्तीसगढ़ बीजेपी को कितना लाम मिला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें