फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: होटल, लॉज, ढाबों में रायपुर पुलिस की दबिश; चौक-चौराहों पर नाकेबंदी, ये रही बड़ी वजह

Sun, 03 Sep 2023 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। शहर में गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस विशेष चेकिंग अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। शहर में गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस कई जगहों पर नाकेबंदी करके कार समेत बड़े गाड़ियों का चेकिंग कर रही है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेता राजधानी रायपुर आ रहे हैं। इसलिए राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम, यातायात पुलिस और पुलिस बलों की ओर से विशेष चेकिंग की जा रही है। होटल, लॉज, ढ़ाबा की चेकिंग करने के साथ ही 30 से अधिक जगहों में फिक्स और नाकेबंदी प्वाइंट लगाकर गाड़ियों की बारीकियों से जांच और चेकिंग की जा रही है। 

इन जगहों पर विशेष चेकिंग
इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान और सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी, अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार-बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक - चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें