फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छत्तीसगढ़ में महिला BEO की पिटाई, प्रधान पाठक ने कार्यालय में घुसकर गला दबाने की कोशिश की; गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 03:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में महिला बीईओ के साथ प्रधान पाठक ने मारपीट की है। दफ्तर में अन्य लोगों के मौजूदगी में प्रधान पाठक ने महिला बीईओ की गला दबाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
महिला बीईओ के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में महिला बीईओ के साथ प्रधान पाठक ने मारपीट की है। दफ्तर में अन्य लोगों के मौजूदगी में प्रधान पाठक ने महिला बीईओ की गला दबाने की कोशिश की है। थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अभनपुर का है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधान पाठक बीईओ दफ्तर में सीआर में सुधार करवाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधान पाठक ने गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद फाइल को टेबल पर फेंककर महिला बीईओ की गला दबा दिया।   

मिली जानकारी के अनुसार, परसदा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक राजन बघेल अपने सीआर में श्रेणी की मार्किंग करवाने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अभनपुर पहुंचा था। इस दौरान श्रेणी की मार्किंग के लिए बीईओ धनेश्वरी साहू पर दबाव बनाने लगा। इस पर बीईओ के मना करने पर गाली-गलौज करते हुए फाइलों को उनके टेबल पर फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए प्रधान पाठक ने बीईओ कक्ष में हाथापाई करने लगा। इस दौरान महिला बीईओ की गला दबा दिया। कार्यालय के स्टाफ ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाते हुए प्रधान पाठक को बाहर ले गए। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें