राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड पर हैं। अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष सिंह के निर्देशानुसार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और चाकूबजों के ऊपर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ा तालाब गार्डन के पास में एक व्यक्ति खड़ा है। वह अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर रवाना होकर मुखबिर के बताए अनुसार जगह पर पहुंची। इस दौरान अपराधी पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन भागने में असफल रहा।
आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग लोहे की धारदार चाकू मिला। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया।