फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: गांव से लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने ढूंढा, घूमते-घूमते पहुंच गई थी लोरमी

Fri, 18 Oct 2024 07:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों घूमती हुई लोरमी क्षेत्र में पहुंच गई थी।
 
विज्ञापन
पंडरिया थाना क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। ऐसे में गांव में हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। ये घूमते हुए मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र पहुंच गई थी। 

विज्ञापन


पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पंडरिया थाना में ग्रामीणों व परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी कि गांव के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पंडरिया में अपराध तीन अलग-अलग एफआईआर अंतर्गत धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस की टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की गई।

शुक्रवार को सूचना मिली कि मुंगेली जिले के थाना लोरमी क्षेत्र में ये बालिका देखी गई हैं। पुलिस टीम तत्काल लोरमी रवाना हुई। वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से बालिकाओं को बरामद किया। बालिकाओं से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वे घूमते हुए लोरमी क्षेत्र में पहुंच गई थी। साधन नहीं मिलने के कारण ग्राम बांधा में रूकी हुई थीं। सुबह पंडरिया वापस आते समय पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इन सभी बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें