फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: जमीन फर्जीवाड़ा कर बैंक से लाखों का लोन लेने वाले गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर बैंक से लाखों रुपये का लोन ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर बैंक से लाखों रुपये का लोन ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपियों पर दूसरे की जमीन को अपना बताकर लोन लेने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निखिल रघुवंशी, माधव जाना और स्वप्न गुच्छेत ने आपस में मिलकर फर्जी जमीन के दस्तावेज पेश किए और बैंक से लोन प्राप्त किया। बैंक की जांच समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच में यह प्रमाणित हुआ कि प्रस्तुत कागजात पूरी तरह फर्जी थे। तीनों ने क्रमशः 13.50 लाख, 13.50 लाख और 8 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विक्रेता मनोज सोनी ने भी इस षड्यंत्र में भूमिका निभाई थी और दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग किया था।

गिरफ्तारी कैसे हुई
शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/24 धारा 420, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनाई गई टीम ने जांच शुरू की और पतासाजी के बाद मनोज सोनी और स्वप्न गुच्छेत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि टिकरापारा क्षेत्र की आबादी भूमि (पटवारी हल्का नं. 114, खसरा नं. 102) को वे लोग साल 2005 में खरीदे जाने का दावा कर रहे थे। बाद में इसी जमीन को टुकड़ों में बांटकर निखिल रघुवंशी, स्वप्न गुच्छेत और माधव जाना के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन लिया गया।
विज्ञापन


दो आरोपी अब भी फरार
मामले में दो अन्य आरोपी निखिल रघुवंशी और माधव जाना फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी
  • मनोज सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मोती नगर, गोदवारी नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर
  • स्वप्न कुमार गुच्छेत, उम्र 48 वर्ष, निवासी परसुराम नगर, पुरानी बस्ती, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें