फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाना युवक को पड़ा भारी, लगाया 5 हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 12 Dec 2025 06:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने चलाए जा रहे मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने चलाए जा रहे मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पर कड़ी कार्रवाई की है। युवक अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LT 7863) में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से व्यस्त सड़कों से गुजर रहा था, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को रोककर चालक को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय तिल्दा नेवरा ने मामले में सुनवाई कर वाहन स्वामी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया और मॉडिफाइड साइलेंसर को नष्ट करने के आदेश दिए। तिल्दा पुलिस ने बताया कि ऐसे वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें