फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार, पूर्व सीएम ने कही ये बात

Sat, 21 Dec 2024 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगाांव

सार

राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकी हुई मिली, आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है मौके पर एफएसएल की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड पहुंच चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

इस पूरे मामले में मृतक आरक्षक का नाम राजनांदगांव में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, पुलिस इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आ रही है और कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कही ये बात
वहीं इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है। 'कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं' का मतलब साफ़ है @vishnudsai जी।

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें