फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में छह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आरोपी की 45 वर्षीय पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि कांस्टेबल ने 29 मार्च को बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे किसी से इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि बच्ची ने सोमवार की शाम में अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। 

अधिकारी ने बताया कि सारनगढ़ पुलिस स्टेशन में तैनात आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी को बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें